फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 02 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम सांगाठेडा में कूडा डपिंग सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन करते महिला पुरुष
विज्ञापन
तीतरों। कूड़ा निस्तारण के लिए ग्राम सांगाठेड़ा में लगाए जा रहे प्लांट को लेकर नाराज महिलाओं व ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी से इसे अन्यत्र स्थान पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गावों में रिसाइकल रिसोर्स सेंटर आर.आर.सी की स्थापना की जानी है। योजना में धानवा, जानखेड़ा, सांगाठेड़ा का चयन किया गया है। जहां से कूड़ा एकत्र करके लखनौती में बनने वाले बड़े प्लांट में कूड़े का निस्तारण करके उससे विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग किये जाने की योजना प्रस्तावित है। इसकी शुरूआत में ग्राम सांगाठेड़ा में भूमि चयन के लिए ग्राम सभा ने प्रस्ताव करके तहसील प्रशासन को भेजा था।
बुधवार को गांव की मुकेश देवी, प्रीति देवी, अंग्रेजो देवी, सुनीता देवी, अनुराधा देवी, मुनेश देवी, संतोष, बृजेश देवी, बबली देवी, गुड्डी, उषा, अनीता, बाला देवी, कुसुम, जोगिंदर सिंह, ईसम सिंह, बालकिशन सिंह, मोहित कुमार वीरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा आदि ने कूड़ा डंपिंग सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जहां प्लांट लगाया जा रहा है उससे वहां गंदगी के कारण बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा तथा कूड़ा निस्तारण स्थल से उठने वाली बदबू के कारण निकट ही शिव मंदिर पर धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना-पत्र में कूड़ा डंपिंग सिस्टम का स्थल बदल कर अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें