फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फेल छात्राओं का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, लगाए आजादी के नारे

Tue, 16 May 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए की फेल छात्राओं ने मंगलवार को महाविद्यालय का गेट बंद कर गेट के बाहर आजादी के नारे लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी कहासुनी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद छात्राएं शांत हुईं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज के गेट पर इकट्ठा हुई। छात्राओं के बीच पहुंचे भीम आर्मी-2 के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम और स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष सागर गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चल रहे पाठ्यक्रम के कारण बीए में 90 फीसदी छात्राएं फेल हुई हैं। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से छात्राएं बेहद परेशान हैं। छात्राएं दस दिन से अधिक समय से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में उन्हें छात्राओं के समर्थन के लिए पहुंचना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित छात्राओं को न्याय नहीं मिला तो जनपद में बड़ा आंदोलन छात्रों के हितों में किया जाएगा।
खास बात यह रही कि इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज के गेट बाहर से बंद कर गेट के बाहर नीचे बैठकर धरना दिया और आजादी के नारे लगाए। इसकी वजह से कॉलेज के भीतर की छात्राएं या शिक्षक काफी देर तक बाहर नहीं आ सके और बाहर से भीतर नहीं जा सके। प्रदर्शन करने वालों में शाजिया, रेशमा, राखी, स्वाति, काजल, महक, वैशाली, खुशी, सायमा, आरजू, रितु आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें