फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज किसानों का पाहुपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवबंद। किसानों का फुंका ट्रांसफार्मर एक पखवाड़े के भीतर भी नहीं बदले जाने से नाराज किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाहुपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी यदि ट्रांसफार्मर शीघ्र न बदला गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे।

पाहुपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान सेना के प्रदेशाध्यक्ष राहुल खारी ने कहा कि कोरवा गांव के किसान श्याम सिंह व विकास कुमार के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर कुछ दिन पूर्व फुंक गया था। 13 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिस कारण दोनों किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो गईं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी उनसे केवल इधर-उधर के चक्कर कटवा रहे हैं परंतु ट्रांसफार्मर नहीं बदला। जिस कारण संगठन को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल खारी ने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो बर्बाद फसल का मुआवजा भी विद्युत विभाग से ही लिया जाएगा। इसके लिए भले ही बड़े स्तर पर आंदोलन ही क्यों न करना पड़े, किसान सेना पीछे नहीं हटेगी। किसानों के उग्र रूप को देख धरनास्थल पर पहुंचे अवर अभियंता कोमल प्रसाद ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शीघ्र कार्रवाई का लिखित में किसानों को आश्वासन दिलाया। जिसके बाद किसान धरना समाप्त कर वहां से वापस लौटे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नवाब अली, अर्जुन त्यागी, बॉबी त्यागी, शिव कुमार, विकास कुमार, डाॅ. फारूख पंवार, जमशेद मलिक, हुसैन अली, गुलशेर त्यागी, दुष्यंत चौधरी, शिवम त्यागी, अनीस मलिक, मुस्तकीम ख्वाजा, अंबुज कुमार व जावेद चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें