फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो अवैध काॅलोनियों मेें की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। विकास प्राधिकरण की टीम ने 17 बीघा क्षेत्रफल वाली दो काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को अवैध रूप से विकसित हो रही दो काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि मौजा मवीकला के मिनी बाईपास पर करीब सात बीघे भूमि में सड़क के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। ग्राम ताहरपुर, सेंट्रल पार्क काॅलोनी के पीछे लगभग आठ-दस बीघा भूमि में अवैध काॅलोनी विकसित करने के लिए सड़क के डिमार्केशन के लिए चिनाई का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से इन दोनों अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रही विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल, मेट अमरनाथ, चरण सिंह, वैभव, रिजवान अली, सतेन्द्र कुमार आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें