डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी
- फोटो : SAHARANPUR
डीएम से होलसेल व्यापार शुरू कराने की मांग
सहारनपुर। होलसेल व्यापार को शुरू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सहारनपुर व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। शनिवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग और रायवाला कपड़ा मंडी के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने डीएम को बताया लॉकडाउन के चलते लंबे समय से जनपद में व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा रायवाला कपड़ा बाजार से उत्तराखंड, हरियाणा ,पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक कपड़ा सप्लाई होता है। सब्जी, फल मंडी के प्रधान जसवंत सिंह बत्रा और पंजाबी क्लॉथ मार्केट के प्रधान अनुराग मलिक ने कहा कि अस्थायी फल एवं सब्जी मंडी में अव्यवस्था है। इस दौरान ईश्वर चांदना, राम स्वरूप ग्रोवर, अनिल धारिया, भारत कर्णवाल, सार्थक नारंग आदि रहे।