फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी द्वारा ले जाई गई किशोरी को बरामद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी मौलवी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। किशोरी की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री को बरामद कराने की मांग की है। 21 जुलाई को एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाला मौलवी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोप है कि जाते समय किशोरी घर में रखे सोने चांदी के जेवर तथा नकदी भी अपने साथ ले गई थी। किशोरी की मां ने गांव सीकरी खुर्द निवासी मौलवी अब्दुल करीम पुत्र मतलूब के खिलाफ किशोरी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परेशान मां ने एसएसपी से मिलकर अपनी पुत्री को बरामद कराने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें