फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र को शून्य कर बच्चों को प्रोन्नत करने की मांग

विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। संयुक्त अभिभावक संघ ने सत्र को शून्य घोषित कर बच्चों को प्रोन्नत करने की मांग कमिश्नर से की।
विज्ञापन

कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे संघ के जिला संयोजक जयवीर राणा ने कहा कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में ज्यादातर अभिभावकों की रोजगार ठप हो गया। बड़ी संख्या में अभिभावक बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोटी का संकट हो गए हैं। ऐसे हालात में फीस जमा कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अप्रैल से जून तक की फीस माफ कराने और जुलाई से दस फीसदी फीस लेकर सत्र को शून्य कर बच्चों को प्रोन्नत करने की मांग की । साथ ही उनका यह भी कहना है कि यदि स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो उसको और बेहतर बनाया जाए, जिससे की बच्चे आसानी से चीजों को समझ सकें। संघ ने अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी पीड़ा सुनने की मांग भी प्रशासन से की है। ज्ञापन देने पहुंचने वालों में आदित्य राठी, विवेक वर्मा, प्रदीप तोमर, मोहित त्यागी, हर्ष अग्रवाल, मोहित जैसवाल, आशु बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें