शब्बे बारात की तैयारियों को लेकर नगरायुक्त से मिलने जाते पूर्व पार्षद।
सहारनपुर। शब-ए-बरात को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में पूर्व पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त गजल भारद्वाज से मिला और शब-ए-बरात से पहले कब्रिस्तानों में साफ सफाई तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने नगर आयुक्त को कब्रिस्तानों की सूची भी सौंपी।
पूर्व पार्षद मंसूर बदर ने नगर आयुक्त को बताया कि आठ मार्च को शब-ए-बरात है। इस पवित्र रात में मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तानों, मस्जिदों और मदरसों में रात भर इबादत करते हैं। दबनी वाला कब्रिस्तान की दीवार टूटी है। टूटी दीवार के रास्ते जानवर अंदर आकर कब्र खराब कर रहे हैं। कब्रिस्तान में सफाई और पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगवाया जाना जरूरी है। सईद सिद्दीकी ने बताया कि नगर व 32 गांवों के कब्रिस्तानों में सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो। हाजी गुलशेर ने नदीम कॉलोनी के कब्रिस्तान में व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की। डॉ. अहसान ने बताया कि वाल्मीकि कब्रिस्तान सिराज कॉलोनी की व्यवस्था सुधारी जाए। प्रतिनिधिमंडल में नौशाद राजा, शहजाद मलिक, इमरान सैफई, नूर आलम आदि शामिल रहे।