फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया ट्रेंड: डीएम के बाद अब भाजपा विधायक की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Sep 2022 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

अपराधियों ने ठगी का नया करीका का निकाला है। मेरठ में डीएम और अब सहारनपुर में भाजपा विधायक की फर्जी फेसबुर आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगे।
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में भाजपा से नगर विधायक राजीव गुंबर की साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नगर विधायक के नाम से कई लोगों से पैसे भी मांगे हैं। इसको लेकर नगर विधायक पुलिस और साइबर सेल को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन


नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि फेसबुक पर उनका अकाउंट हैं। शातिर साइबर अपराधियों ने उनकी फोटो लगाकर फर्जी दूसरा अकाउंट फेसबुक पर बना लिया है, जिसके जरिए आरोपी उनकी जान-पहचान के लोगों को मेसेंजर पर मेसेज भेजकर पैसे मांग रहे हैं। इसकी जानकारी जब लोगों ने उन्हें दी तो फर्जी अकाउंट बनाए जाने का पता चला है।

यह भी पढ़ें: Murder Case: आखिर खुल गया PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का राज, कातिलों ने उगला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात उनके पुत्र के दोस्तों पर सबसे पहले मेसेज भेजे गए थे। इस संबंध में कोतवाली सदर बाजार पुलिस और साइबर सेल को भी अवगत करा दिया गया है। ताकि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बंद कराई जा सके। विधायक ने व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को मेसेज भेजकर जानकारी दी है कि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए शातिर पैसे मांग रहे हैं। इसलिए कोई भी उनके बताए खाता नंबरों में पैसा न डाले।

यह भी पढ़ें: मर्डर: मेरठ में किसान की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जिला अस्पताल में जमकर हंगामा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें