फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुलाधिपति से की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित करने की मांग

Thu, 20 Jun 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं। अनेक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 21 जून से शुरू होंगी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कुलाधिपति/राज्यपाल को पत्र लिखकर परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन

मलिक का कहना है कि इस समय प्रदेशभर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अनेक लोगों की गर्मी के कारण मौत भी हो चुकी है। इसी बीच मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा विभिन्न स्नातक व परास्नातक विषयों की सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। तीन व दो घंटे की परीक्षा का कार्यक्रम तीन पालियों में रहेगा जो प्रातः सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक संचालित की जाएंगी। एक ओर राज्य व केंद्र सरकार इस वर्ष पड़ रही गर्मी से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी कर रही हैं, वहीं देश की ताकत और भविष्य यानी युवाओं को गर्मी के बीच परीक्षा देने के लिए विवश किया जा रहा है। ऐसे मौसम में परीक्षा कराया जाना अमानवीय है। लोग हीट स्ट्रोक के कारण जान गंवा रहे हैं। जबकि हमारे परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहीं है। उनकी मांग है कि परीक्षाओं को एक महीना बाद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें