फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक का पुतला फूंककर की फीस माफी की मांग

विज्ञापन
चिलकाना रोड़ पर स्कूल संचालक का पुतला फुंकते अभिभावक संघर्ष समिति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फीस माफी की मांग को लेकर 30वें दिन भी अभिभावक संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। पदाधिकारियों ने स्कूल संचालक का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व चल रहे धरने के बाद मंगलवार की दोपहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बाइक रैली निकालकर पदाधिकारी चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल के बाहर पहुंचे। तत्पश्चात नारेबाजी करते हुए स्कूल संचालक का पुतला फूंककर लॉकडाउन की अवधि की फीस माफ करने की मांग की। इसके साथ ही गांव-गांव जाकर नागरिकों को आंदोलन से जोड़ने का निर्णय लिया। इस दौरान फैसल अंसारी, मो. रशीद, रामकुमार कश्यप, बबलू, मोनू कुमार,
फहाद अली, चौधरी सलीम अख्तर, राजू सुखीजा रणबीर चौधरी, अमित तोमर, दानिश मलिक, पंकज, विश्वजीत गुर्जर रवि, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें