फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से की ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज सेवा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज सेवा की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मलकपुर की प्रधान तसनीम, भोजपुर के प्रधान वाजिद, महेश्वरी की प्रधान शमा परवीन, फिरोजाबाद के प्रधान मंजूर अहमद, गुमटी के प्रधान अब्बासी, दुमझेड़ा के प्रधान आकिल अहमद, चोरीमंडी के प्रधान संदीप कुमार, हैदरपुर के प्रधान सतीश कुमार, चोरा कला के प्रधान नजीबुद्दीन तथा नल्हेडा की प्रधान साजिदा ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि ग्रामीण के गांव में महेश्वरी खुर्द, बिजोपुरा, भोजपुर तगा, मलकपुर, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, दुमझेड़ा, बैंगनी, चोरी मंडी, हैदरपुर होते हुए शाहजहांपुर तक कम से कम पांच रोडवेज बसें चलवाई जाएं। इन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए कोई भी सवारी सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिस कारण लोगों को कहीं भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र कांबोज, राधेश्याम, डा ओम प्रकाश, विनोद कुमार, संजय कुमार, करण सिंह इकराम आदि ने भी परिवहन मंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में बस चलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें