फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ी धार्मिक पुस्तकों की मांग

विज्ञापन
किताब कारोबारी कमल सचदेवा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में धार्मिक पुस्तकों की मांग बढ़ गई है। सप्ताह में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहता है, जिस कारण लोगों के पास पर्याप्त समय है। इसलिए लोग धार्मिक पुस्तकें पढ़ रहे हैं। इसके अलावा किताब व्यापारी मानते हैं कि कोरोना काल में टीवी पर श्री रामायण, महाभारत और श्री कृष्ण सहित अन्य धार्मिक धारावाहिकों का पुन: प्रसारण हुआ है। इस वजह से युवा पीढ़ी में भी धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पहले लोग गिफ्ट देने या किसी खास मौके पर धार्मिक पुस्तकें खरीदते थे, लेकिन इस बार लोगों ने पढ़ने के लिए धार्मिक पुस्तकें खरीदी हैं। खासकर युवा भी धार्मिक पुस्तकें खरीदकर ले जा रहे हैं। नेहरू मार्केट के किताब कारोबारी कमल सचदेवा का कहना है कि श्री रामचरितमानस की मांग ज्यादा है। लॉकडाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रीराम चरितमानस ग्रंथ लोग पढ़ने के लिए खरीदकर ले गए हैं। कोर्ट रोड कारोबारी हरीश कुमार का कहना है कि धार्मिक किताबें पहले की अपेक्षा ज्यादा बिक रही हैं। श्रीमद्भागवत गीता, श्री राम चरितमानस, श्री शिव पुराण के अलावा अन्य धार्मिक ग्रंथ लोग खरीद रहे हैं।

किताब कारोबारी हरीश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें