सहारनपुर। ब्लॉक बलियाखेड़ी की ग्राम पंचायत कपासी प्रधान पिंकी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत पत्र दिया है। दिए पत्र में ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से जो निर्माण कार्य कराया गया है उसकी धनराशि अवमुक्त नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन की बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन मैटीरियल, मिस्त्री, मजदूरी आदि की धनराशि विभाग के कुछ कर्मियों द्वारा अवमुक्त नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक में अन्य बिल्डिंगों का पैसा बिल्डिंग अपूर्ण होने पर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।