मिशन कंपाउंड स्थित स्कूल पर स्कूल संचालक का पुतला फुंकते अभिभावक सघंर्ष समिति
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अभिभावक संघर्ष समिति का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। बाइक रैली निकालकर पदाधिकारियों ने फीस माफी की मांग की और स्कूल संचालक का पुतला फूंका।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान से अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में धरना देने के बाद पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली और फिर स्कूल संचालक का पुतला फूंका। संजय वालिया ने कहा कि जब तक तीन माह की स्कूलों की फीस माफ नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब अभिभावक सड़कों पर उतर गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आ रहे है। फीस माफी को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। चौधरी सलीम अख्तर व अमित गुर्जर ने कहा हम लोग अभिभावक संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और जब तक जीत हासिल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। फरहाद गाडा व फहाद सलीम ने कहा कि सरकार को लॉकडाउन की अवधि की फीस माफ करनी चाहिए।
इस दौरान विशू शर्मा, राहुल शर्मा, बबलू कश्यप, मो. जाहिद, ब्रिजेश कश्यप, मोनू कश्यप, रामकुमार चौधरी, रणबीर सिंह, रवि मोहम्मद अलीम, शुभम आदि मौजूद रहे।