फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में दिल्ली रोड का 90 करोड़ में होगा चौड़ीकरण

Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली रोड मार्ग
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में दिल्ली रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। हसनपुर चौक से लेकर दिल्ली- यमनोत्री हाईवे के चुनहेटी बाईपास तक सड़क चार लेन बनाई जाएगी। सड़क को नौ मीटर से बढ़ा कर 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बना कर मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। विभाग ने इसके लिए 90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इस सड़क के चौड़ी होने से यात्रा और अधिक सुगम होगी, वहीं हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

महानगर में कलक्ट्रेट तिराहे से दिल्ली रोड शुरू होती है। शामली, बागपत, दिल्ली, पानीपत, करनाल जाने का यह मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का ज्यादा भार रहता है। हसनपुर चौक से लेकर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे व अंबाला- देहरादून हाईवे बाईपास के चुनहेटी फाटक तक यह मार्ग वन वे है। हसनपुर चौक से लेकर कांशीराम बस अड्डे तक सड़क 14 मीटर और वहां से हाईवे बाईपास तक मात्र नौ मीटर चौड़ी है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण यातायात बाधित रहता है और हादसों की आशंका भी बन रहती है।
अब लोक निर्माण विभाग ने करीब छह मीटर लंबी इस मुख्य मार्ग को चौड़ा कर चार लेन करने की कार्ययोजना बनाई है। इस सड़क को 18 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनाए जाएंगे। डिवाइडर और दोनों ओर सड़क पर भूमिगत पाइप डाले जाएंगे, ताकि सुंदरीकरण और विद्युतीकरण के दौरान आसानी से बिजली के केबल डाले जा सके। इस कार्ययोजना लिए 90 करोड़ रुपये का बजट बना कर विभाग ने लखनऊ भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसी वर्ष बरसात के मौसम से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बिजली के खंभे हटाए जाएंगे
सहारनपुर। सड़क चौड़ा करने के लिए इस मार्ग पर दोनों ओर लगे बिजली के खंभों को भी हटवा कर पीछे लगाया जाएगा, साथ ही हाई टेंशन की लाइनों को कई स्थानों पर भूमिगत कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बिजली विभाग के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
दोनों ओर के 850 पेड़ काटे जाएंगे
सहारनपुर। हसनपुर चौक से लेकर सहारनपुर बाईपास तक इस सड़क के दोनों ओर करीब 850 पेड़ है। वो भी सड़क के दायरे में आ रहे है। उनको भी काटा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र भेज दिया है।
- हसनपुर चौक से बाइपास हाईवे तक दिल्ली रोड को चौड़ा कर चार लेन बनाया जाएगा। डीपीआर तैयार कर ली है। करीब 90 करोड़ के प्रस्ताव को लखनऊ भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- गौरव त्यागी, जेई
लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें