सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने बताया कि नई दिल्ली में होने वाले बिल्ड भारत एक्सपो में 30 देशों से अधिक के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी)/एमडीए योजनाओं के तहत प्रदेश के उद्यमी एवं कारीगर इसमें भागेदारी कर सकते हैं। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बिल्ड भारत एक्सपो का आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में 19 से 21 मार्च तक होगा। राज्य सरकार पंजीकृत उद्यमियों को इस एक्सपो में भाग लेने के लिए विशेष सहयोग देगी। चयनित प्रतिभागियों को स्टॉल, समान भाड़ा एवं आने जाने के किराए का ओडीओपी योजना के तहत 75 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी।