फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं थम रही समर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्री परेशान

Sun, 09 Jun 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मियों में चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनें समय से नहीं पहुंच रही हैं। इनके अलावा अन्य नियमित ट्रेनें भी काफी विलंब से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को छपरा-अमृतसर समर स्पेशल 5:51 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस 4:48 घंटे, अमृतसर-छपरा समर स्पेशल 4:44 घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा गोरखपुर-चंडीगढ़ समर स्पेशल चार घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 3:44 घंटे, नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस दो घंटे, श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गुवाहाटी समर स्पेशल डेढ़ घंटे लेट आई। ज्यादातर ट्रेनें फुल चल रही है। लेटलतीफी ने परेशानी और बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर गर्मी से जूझते यात्री कभी प्लेटफार्म पर टहलते हुए तो कभी प्रतीक्षालय में आराम करते नजर आए।
ब्लॉक से प्रभावित रहेगी शहीद एक्सप्रेस
गोरखपुर कैंट-भटनी रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम होने से जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 10 जून को प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन भैरवा, भाटपार रानी, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें