संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एसपी सिटी व्योम बिंदल के साथ थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को डीआईजी ने सदर सर्किल के तीनों थानों कोतवाली देहात, जनकपुरी और सदर बाजार में नियुक्त विवेचकों की अर्दली रूम बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। इसमें अपराध नियंत्रण एवं थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराए, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। इस मौके पर सर्किल के तीनों थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।