चिलकाना। नशे की रोकथाम के लिए आहूत क्षेत्र के 22 गांवों के प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिम्मेदार लोगों की बैठक में प्रत्येक गांव में दस-दस लोगों की नशा मुक्ति कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
गांव दुमझेड़ा में प्रधान नदीम अहमद के आवास पर आयोजित बैठक में मौलाना डा़ अब्दुल मलिक मुगेशी ने कहा कि चिलकाना क्षेत्र में किशोर, युवा नशे के आदी हो रहे हैं। नशे की रोकथाम के लिए क्षेत्र के जिम्मेदार लोग जल्द ही डीएम और एसएसपी से मिलेंगे। बैठक के संयोजक पूर्व प्रधान डॉ. इरशाद ने कहा कि प्रत्येक गांव में 10-10 जिम्मेदार लोगों की नशा मुक्ति कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी नशा तस्करों की निगरानी करेगी और इनका बहिष्कार करते हुए इन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपने का काम करेगी। बैठक में चौधरी नरेंद्र, महमूद प्रधान दूधगढ़, शहजाद प्रधान हैदरपुर, इसरार प्रधान मंंझार, मौलाना अथर जाहिदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी आवेश, विनोद प्रधान नल्हेडा, पूर्व प्रधान मित्रपाल बैंगनी, नदीम प्रधान दुमझेड़ा, महमूद प्रधान मीरपुर आदि रहे।