फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 21 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी थाने में शव के साथ पहुंच रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव रसूलपुर पापड़ेकी में कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने एक बैंक से लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बैंक कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और घसीटते हुए कार तक ले गए। इससे आहत होकर किसान ने घातक कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव रसूलपुर पापड़ेकी निवासी विनोद कुमार (50) ने 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड पर 2.80 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह किश्त नहीं दे पा रहा था। विनोद के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उनके गांव पहुंचे। आरोप है कि पिता को घर से जबरदस्ती घसीटते हुए लाए गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
परिजनों के मुताबिक इसके बाद से विनोद मानसिक तनाव में आ गए। रात में खाना भी नहीं खाया। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे विनोद कुमार अपने घर से निकल गया। गांव में ही रामपाल के खेत में जाकर मफलर से पेड़ पर फंदा लगाया और उसपर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने थाना गागलहेड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें