फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। बेलड़ा गंगनहर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर मौत हो गई। मृतक अपनी बहन से होली मिल कर लौट रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को गांव चंदपुर मजबता निवासी 19 वर्षीय गंगा उर्फ छोटू पुत्र मांगेराम थाना देवबंद के लबकरी गांव से बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही वह बेलड़ा पुलिया पर पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मंगलवार को होली मनाने अपनी बहन के यहां गांव लबकरी गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक हादसे के दौरान सिर पर हेलमेट की जगह कानों में लीड लगाये हुए था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। देवबंद बड़गांव मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार के मरे की यह दूसरी घटना घटित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें