फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशे के आदी दो बंदियों की मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों जिला कारागार में बंद थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे के आदी थे। जिला कारागार में नशा न मिलने पर दोनों की हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद एक को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे जिला अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव लोदीपुर निवासी गुलबहार (33) व गांव पठानपुरा निवासी अफजाल (37) को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। तस्करी के आरोप में पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि दोनों का चार दिन पूर्व रक्तचाप कम हो गया और इनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला कारागार के अस्पताल में उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफजाल की हालत गंभीर देखते हुए पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज ले गए। मंगलवार की रात दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी थे। जेल में नशा न मिलने की वजह से इनकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलबहार के शव का थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जबकि अफजाल का मेरठ में पोस्टमार्टम हुआ। दोनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें