फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। शनिवार को गांव नूनाबड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई सहित छत से नीचे गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नूनाबड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र रामचंद्र शुक्रवार की रात अपने मकान की छत पर लोहे की चारपाई पर सो रहा था। सुबह चार बजे जैसे ही हल्की बूंदा बांदी हुई तो वह अचानक चारपाई सहित छत से गली में नीचे आ गिरा। सूचना के बाद परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को गांव में ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को पीएम पर भेजने के लिए पंचनामा भरने लगी। तभी मृतक के परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई नहीं करने को कहा। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। चारपाई उससे टच होने के बाद करंट लगने पर युवक नीचे गिरा है। उधर पुलिस का कहना है कि हो सकता है वह पैर फिसलकर नीचे गिरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें