सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला नंद वाटिका कॉलोनी के पास ढमोला नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला नंद वाटिका के निकट स्थित ढमोला नदी में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढमोला नदी से शव को बाहर निकाला। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।