फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव में कैंसर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव।
विज्ञापन

बड़गांव में कैंसर से पीड़ित महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। प्रमोद शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा (55) पेट के कैंसर से पीड़ित थी। चंडीगढ़ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे उपचार के बाद भी उनको कैंसर से मुक्ति नहीं मिल पाई। इस पर उसे छुट्टी देकर घर भेजा। सोमवार को उनकी मौत हो गई। सुमन शर्मा की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इससे पहले भी कस्बे में रामधन, मनोज, सगीर, फालू, नाथी शर्मा की पत्नी आदि की कैंसर से मौत हो चुकी है। जबकि कई महिला-पुरुष अभी भी कैंसर से पीड़ित हैं, इनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उधर, कस्बा निवासी गौतम शर्मा पुत्र चमन शर्मा (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गांव में दो मौतों से शोक की लहर है। उधर, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज चौहान ने बताया कि उन्हें कैंसर से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें