फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 29 अगस्त तक रद्द रहेगी दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनसाधारण, लोहित और शहीद एक्सप्रेस का नहीं हुआ संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। गोरखपुर में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के चलते दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस अप-डाउन में 29 अगस्त तक रद्द रही। वहीं, सोमवार को जन साधारण, लोहित और शहीद एक्सप्रेस निरस्त रही। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते अलग-अलग रेलमार्गों की 40 ट्रेनें 30 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों में रद्द हैं। ट्रेन नंबर 15211-12 दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस 29 अगस्त तक नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15532 अमृतसर-सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस और 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रही। ट्रेन नंबर 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें