फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा, डेंगू के चार और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को चार और डेंगू के मरीज मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 73 हो गया है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर वहां पर बुखार के मरीजों के सैंपल लेकर जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जो सरसावा, हरेटी और जनकनगर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज घर पर ही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक ने बताया कि डेंगू के मरीज दवाओं से ही घर पर ठीक हो रहे हैं। एक-दो मरीज को छोड़कर सभी का इलाज घर पर चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें