फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने शिवालयों तक पहुंचने को तेजी के साथ दौड़ रहे डाक कांवड़िएं

विज्ञापन
गंगोह से गुजरते वक्त नाचते गाते कांवड़िएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/गागलहेड़ी/बड़गांव (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़िये अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए दौड़ रहे हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। इसी के साथ बाइक सवार कांवड़ियों का रैला भी सड़कों पर उमड़ आया है।
विज्ञापन

नगर एवं क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में तेजी आ गई है। हर-हर महादेव, बम-बम के जयकारों के साथ अब डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु दौड़ लगा रहे हैं। नवयुवक कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ डीजे की धुनों पर नाचते गाते अपने शिवालयों की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कसबों में पुलिस के साथ ही ग्रामीण भी कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत करने के साथ ही खूब आदर सत्कार कर रहे हैं। बहुत से जत्थों के साथ तो बच्चें और महिलाएं भी उत्साह से पैदल कांवड़ लेकर जा रहे हैं।
यात्रा के दौरान कावंड़ मार्ग पर निकल रही देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां मन मोह रही है। इनमें माता पार्वती, भगवान शिव और माता काली, गणेश भगवान के रूप में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। राह चलते लोग भी इन देवरुपों में सजे कलाकारों की प्रतिभा को देखने के लिए रुक गए। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन सड़कों पर हरिद्वार की तरफ कूच करता बाइकों का रैला भी खूब देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें