फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वियतनाम, सउदी अरब, ओमान, कतर के ग्राहकों ने दिखाई अधिक दिलचस्पी

Mon, 30 Sep 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नोएड़ा में लगी प्रदर्शनी में सहारनपुर के स्टॉल पर खरीदारी करते विदेशी ग्राहक,स्रोत कारोबारी
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे स्टालों पर प्रदर्शित उत्पाद ग्राहकों को खासे पसंद आए। काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों में खाड़ी के कई देशाें के ग्राहकों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

जनपद के 14 उद्यमियों और निर्यातकों ने इस मेले में अपने स्टॉल लगा रखे हैं। इनमें काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद, श्रीअन्न के विभिन्न उत्पाद, शहद, गाय का घी, चॉकलेट, ग्लास आइटम आदि उत्पाद शामिल हैं। निर्यातक परविन्दर सिंह ने बताया कि इस बार वियतनाम, सउदी अरब, ओमान, कतर और साउथ अफ्रीका के ग्राहकों ने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों में अधिक दिलचस्पी दिखाई है। विदेशी ग्राहकों ने अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
उद्यमी अंकुर शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने स्टाॅल पर ज्वार, बाजरा, रागी की नमकीन, बिस्किट एवं चिप्स, मशरूम के विभिन्न उत्पाद और गाय का घी रख रखा है। दिल्ली, एनसीआर और अन्य महानगरों के साथ ही वियतनाम के ग्राहकों ने इन उत्पादों में रुचि दिखाई है। इस मेले में आए ग्राहकों से उनके उत्पादों के खासी ऑर्डर मिलने की संभावना है। इससे उनके व्यापार को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

उद्यमी रजत मित्तल ने बताया कि उन्होंने अपने स्टॉल पर बेकरी बिस्किट, मिलेट्स बिस्किट, मिलेट्स नमकीन, रस आदि उत्पाद प्रदर्शित कर रखे हैं। उनके उत्पाद वियतनाम, इजिप्ट, न्यूजीलैंड, आदि देशों के ग्राहकों को काफी भाए हैं। इससे उन्हें निर्यात ऑर्डर मिलने का काफी भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें