फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्रेटर नोएडा में चल रहे मेले में पहुंच रहे कई देशों के ग्राहक

Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नोएड़ा में लगे एक्सपो में लगे सहारनपुर के लगे वुडकार्विंग के स्टॉल पर प​हुंचे विदेशे नागरिक   श
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में चल रहे मेले में बडी संख्या में विश्व के कई देशों के ग्राहक पहुंच रहे हैं। इसके चलते जनपद के वुड कार्विंग उत्पादाें के निर्यातकों को ऑर्डर मिलने की आस है।
विज्ञापन

जनपद के वुड कार्विंग उत्पादों को दुनिया भर में खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां से प्रतिवर्ष करीब 1100 से 1200 करोड़ रुपये का निर्यात विश्व के कई देशों में होता है। यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते यूरोपीय और अमेरिका में मंदी का असर जनपद के वुड कार्विंग उद्योग पर भी पड़ा है। इसके चलते कई निर्यातकों के ऑर्डर होल्ड पर चले गए। ऐसे में जनपद के वुड कार्विंग उद्यमियों और निर्यातकों को ग्रेटर नोएडा में 16 अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले से काफी उम्मीद हैं। निर्यातक मयंक अग्रवाल ने बताया कि उनके स्टॉल पर अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड आदि कई देशों के ग्राहक आए। उन्होंने वुड कार्विग के कई उत्पादों में विशेष दिलचस्पी दिखाई। निर्यातक परविन्दर सिंह ने बताया कि उनके यहां बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहक पूछताछ कर रहे हैं। विदेशी ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में निर्यात ऑर्डर मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि यह मेला वुड कार्विंग उद्योग में आई मंदी को दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें