फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य के जरिए प्रस्तुत की उत्तराखंड की संस्कृति

विज्ञापन
मेला गुघाल द्वारा आयोजित देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक गीत व नृत्य संध्या में सम्मानित मुख्यमं? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक गीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अवनीश मैंदोलिया, प्रोफेसर आरबीएस रावत, पीए नेगी और सरोज देवी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के द्वारा किया गया। इसके बाद उत्तराखंड से आए कलाकार मुकेश कठैत, अनीशा रांगड, धूम सिंह रावत, मनीष लखेड़ा ने अपने साथी कलाकारों के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गायन और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक नरेश सिंह रावत, सह संयोजक मुरारी खेतवाल, ऋषि राणा, अपर्णा नेगी, किशोर शर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कल्याण सिंह रावत, विरेंद्र कंडवाल, विरेंद्र नेगी, उर्मा मौर्य, राज नितिन रावत, गिरीश डबराल, दिनेश देवरानी, संदीप नेगी, महीपत रावत, संजय गर्ग, ललित कटारिया, अंकुर अग्रवाल, हेमंत अरोड़ा, मुकेश देवरानी, भूपेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन सती आदि मौजूद रहे।

मेला गुघाल द्वारा आयोजित देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक गीत व नृत्य संध्या में प्रस्तुति देते उत?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें