फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए उमड़ी छात्रों की भीड़

विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन फार्म जमा कराते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। विश्वविद्यालय की पहली मेरिट के अंतिम दिन महाविद्यालयों में खूब दाखिले हुए। अब दूसरी मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

जेवी जैन डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि कॉलेज में बीए में 127, बीएससी में 66, बीकॉम में 79 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है, जबकि सेल्फ फाइनेंस बीएससी पीसीएम में एक, बीएससी कंप्यूटर साइंस में आठ, बीएससी होम साइंस में एक और बीकॉम में 10 छात्र-छात्राओं के दाखिले लिए गए। अब उनके यहां बीए में 199, बीएससी में 34 और बीकॉम में 81 सीटें शेष रह गई हैं। इन पर दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले होंगे। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की बात करें तो यहां बीए में 182, बीएससी बायो में 132 और बीएससी गणित में 133 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। इसी तरह मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी छात्राओं ने उत्साह के साथ पहुंचकर दाखिला लिया। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय कुलसचिव वीके मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहली मेरिट लिस्ट का अंतिम दिन था। अब दूसरी मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी होगी।

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन फार्म भरती छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन फार्म जमा कराते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें