फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

विज्ञापन
भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे कांवडिये - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
विज्ञापन

सहारनपुुर। शिवरात्रि पर मंगलवार देर शाम शहर के सभी शिवालयों में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए।
मंगलवार शाम 6:46 बजे शुभ मुहूर्त शुरू होने पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। महानगर के धौबीघाट के नजदीक स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। देर रात तक कांवड़ियों द्वारा जल चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। इसी तरह चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटियों की ओर से पहले ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया गया था। इसी तरह श्री पाठेश्वर और श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में शाम को कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटियों की ओर से भंडारे आयोजित हुए। जो श्रद्धालु व्रत रखे हुए थे, उनके लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह 09:11 बजे तक है मुहूर्त
कांवड़ियों के जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त मंगलवार की शाम 6:46 मिनट पर शुरू हुआ, जो बुधवार की सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये उमड़ी कांवडिये की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक में लगे जयघोष करते कांवडिये- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे कांवडिये- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक में जयघोष करते कांवडिये- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे कांवडिये- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें