फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों में भीड़, सीट के लिए जद्दोजहद

Sun, 05 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ चल रही है। इनमें इतनी भीड़ है कि यात्रियों का रिजर्वेशन होते हुए भी उन्हें अपनी सीटों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मार्च में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ट्रेनों में होली के लिए वेटिंग अभी से शुरू हो गई है। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस में 50 से अधिक वेटिंग हैं। यही नहीं इन दिनों सहालग भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वजह से ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ है कि चढ़ने के लिए पहले कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। जब यात्री ट्रेन में चढ़ गए तो उन्हें अपनी सीट के लिए अन्य यात्रियों से नोकझोंक भी करनी पड़ रही है। हाल यह है कि ट्रेनों में यात्रियों को एक-एक सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही। कुछ ट्रेनों के तो स्लीपर कोच भी जनरल कोच बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें