फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रदर्शन करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2023 के एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक के मामले तेजी से बढ़े हैं। दो नवंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में छात्रा के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाई। आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा से जुड़े थे। दो माह तक सरकार इस घटना को छिपाती रही। अपराधियों को दो महीने तक बचाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आंदोलन किया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सोनू पठान, अमरदीप जैन, सुरेंद्र मनीनवाल, नितिन शर्मा, मधु सहगल, मुनीष सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें