फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से महिला की मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव डंघेडा में मंगलवार सुबह चचेरे भाई की शादी में आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो परिजनों ने मामला आत्महत्या का बताया। हालांकि जिस तमंचे से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है वह पुलिस को नहीं मिला। गांव में चर्चा है कि हर्ष फायरिंग में महिला की मौत हुई है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात महेश त्यागी के बेटे प्रशांत की बारात रुड़की गई हुई थी। मंगलवार सुबह गांव में बारात दुल्हन लेकर पहुंची। कुछ देर बाद ही दूल्हे की चचेरी बहन रीता (30) को गोली लग गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

युवती के दादा वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि उसकी सात साल पूर्व खेड़ी आसा निवासी युवक से शादी हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका तलाक हो गया था। उसके बाद उसकी शादी भगवती कॉलोनी सहारनपुर निवासी युवक से की गई थी। उससे छह माह से तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

इसे लेेकर वह तनाव में थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि जिस तमंचे से महिला के आत्महत्या करने की बात कहीं जा रही है वह बरामद नहीं हो सका है। उधर गांव में चर्चा है कि महिला की मौत हर्ष फायरिंग में हुई है। 

बताया गया है कि वह गुड़गांव में दवा कंपनी में एचआर मैनेजर थी। चार दिन पूर्व ही गांव डंघेडा में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 

थानाध्यक्ष रामपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है। जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। तमंचे की तलाश की जा रही है। 

अधिकारी कहिन
हर्ष फायरिंग में युवती की मौत की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। नागल थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आरपीएस यादव, एसएसपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें