फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का ट्रेन पर पथराव, भगदड़ मची

Sat, 14 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला यात्री के चोटिल होने से गुस्साए करीब तीन सौ ग्रामीणों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर चोटिल हो गया, जबकि अन्य स्टाफ ने भागकर जान बचाई। पथराव के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की वजह से टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को जगाधरी में रोकना पड़ा।
विज्ञापन


कालका से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54540 शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सरसावा स्टेशन पहुंची थी। रुकने से पहले ट्रेन की गति धीमी होने पर एक महिला उतरने का प्रयास करने लगी। संतुलन बिगड़ने से वह लाइन के साथ बिछे पत्थरों पर गिरकर चोटिल हो गई। उसके पैर की अंगुली में हल्की तथा टांग के ऊपरी हिस्से में गहरी चोट आई।

चोटिल महिला पास के ही गांव की रहने वाली है। उसके घायल होने की सूचना पलभर में गांव पहुंच गई। इसके बाद गुस्साए करीब 300-400 ग्रामीण ट्रेन के पास पहुंचे और सीधे पथराव शुरू कर दिया। उनके निशाने पर ड्राइवर और उसका स्टाफ था। पथराव में ड्राइवर चोटिल हो गया, जबकि उसके साथियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पथराव की वजह से ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा। जिसमें कई डिब्बों के शीशे आदि टूट गए। इसके अलावा, ट्रेन में सवार यात्रियों खासकर महिलाओं और बच्चों में हड़कंप मच गया। कई ने डिब्बों में से भागकर खुद को पत्थरों से बचाया। ज्यादातर यात्री डिब्बों से उतरकर दूसरी साइड में अलग खड़े हो गए। करीब 15 मिनट चले पथराव की वजह से यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

सूचना मिलते ही रेलवे की एक टीम मौके पर पहुंची। उसने चोटिल ड्राइवर की मरहम-पट्टी की और ट्रेन को चलता कराया। घटना की वजह से टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को जगाधरी में ही रोकना पड़ा। इसकी वजह से वह भी करीब आधा घंटा देरी से सहारनपुर पहुंची।  घटना से मंडल मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। अपर स्टेशन अधीक्षक श्याम सिंह ने ट्रेन पर पथराव होने तथा पायलट के चोटिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें