फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में झगड़ा करने के मामले में दो सस्पेंड

Thu, 17 Aug 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दो पुलिस वालों ने अपने समर्थकों के साथ झगड़ा किया था। इस मामले में दोनो पुलिस वालों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।   
विज्ञापन


कांस्टेबल सुभाष चंद और कुवेंद्र सिंह के बीच 13 अगस्त को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रात को दोनों अपने समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गए थे। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

इसमें दोनों पुलिस वालों समेत चार लोग घायल हो गए थे। एक घायल को मेरठ रेफर किया। तीन कांस्टेबल समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।  पुलिस ने कांस्टेबल सुभाष और कुवेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनकी कोतवाली से ही जमानत हो गई। इसे पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने दोनों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें