सहारनपुर के नानौता में मनचले की छेड़छाड़ व हरकतों से परेशान पीड़ित दो सगी बहनों के वैवाहिक संबंध टूटने के कगार पर आ गया। पीडित लड़कियों की मां ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
क्षेत्र के गंगोह रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव का ही मनचला युवक काफी समय से उसकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करता आ रहा है। इसमें से एक बड़ी पुत्री की उसने शादी कर डाली।
जिसके बाद उक्त मनचले ने उसकी पुत्री के पति के नंबर पर लगातार अश्लील मैसेज व गलत बातें कर परेशान कर रहा है। इसके चलते उसकी पुत्री का वैवाहिक संबंध टूटने के कगार पर है। तो वहीं उनकी वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर डालकर सार्वजनिक करने की धमकी देता है।
पीड़िता के मुताबिक उसने अपनी दूसरी पुत्री का रिश्ता तय किया है। जिसके बाद अब मनचला युवक लगातार उसके ससुराल पक्ष के लोगों को अनर्गल बातें बता रहा है। इससे उसकी पुत्री के रिश्ते का मामला गड़बड़ा गया है।
महिला का आरोप है कि युवक रविवार को उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन शोर हो जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते हुआ चला गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सैय्यद हेशामुद्दीन का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी मनचले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।