फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लावार में दो को गोली मारी, एक को धारदार हथियार से काटा  

Thu, 25 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गोंली लगने से हुआ घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर में  जातीय हिंसा की आग में सुलग रहे सहारनपुर में बुधवार को भी गुरिल्लावार जारी रहा। दिन निकलने से पहले बड़गांव के मोरा गांव में भतीजे को गोली मार दी गई और फूफा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दोपहर बाद जनता रोड स्थित चकरहेटी में एक युवक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। इसमें मोरा गांव में गोली से घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, चंदपुर में हुए हमले में मृत आशीष का तड़के ही कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया। इसमें मृतक को 15 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे की घोषणा की भी गई।

मंगलवार को हुए हमले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात स्टेट प्लेन से प्रमुख सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सहारनपुर पहुंचे अधिकारियों के दल ने समीक्षा बैठक की।

सुबह ही बड़गांव के शब्बीरपुर सहित अन्य गांवों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात भी की। जिले भर के संवेदनशील गांवों में पुलिस तैनात रही।  हालांकि दोनों घटनाओं को पुलिस ने सीधे तौर पर जातीय संघर्ष से इनकार कर रही है।

उनका कहना है कि यह मामला रंजिश का भी संभव है। बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हुए हमले के बाद बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मजदूरी करने जा रहे बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मोरा निवासी 52 वर्षीय यशपाल पुत्र फूलसिंह अपने साले के बेटे बीस वर्षीय नितिन पुत्र शिवकुमार पर नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमलावरों से बचकर जब नितिन ने भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोपहर बाद आसनवाली निवासी मेघराज का 38 वर्षीय पुत्र प्रदीप को जनता रोड पर चकहरेटी के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रदीप की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इससे पहले काफी लोगों ने जिला अस्पताल पर हंगामा किया।

उधर, प्रमुख सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्र, एडीजी एलएंडओ, एसटीएफ आईजी अमिताभ यश और डीआईजी सुरक्षा विजय भूषण ने देर रात पूरे हालात पर समीक्षा बैठक की।

इसके बाद पूरे दिन हिंसा प्रभावित गांवों में भ्रमण किया। डीआईजी जेके शाही का कहना है कि बुधवार को हुई दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई शुरू की है। कानून व्यवस्था से छेेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें