फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख लूटे

Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कांबिंग भी की। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने भी पहुंच घटना की जानकारी ली। गंगोह कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को देहरादून की एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख की लूट लिए गए। यह कंपनी किसानों के लिए ट्रैैक्टर और जेसीबी पर फाइनेंस करती है। कंपनी का फाइनेंस कर्मचारी नाहार माजरा निवासी अमित कुमार  कई गांवों  से वसूली के बाद गांव बसी से भुगतान लेकर वापस गंगोह की   आ रहा था। 

दूधला वाटर टैंक के पास काली पल्सर सवार पर तीन बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए रोक लिया और उसके पास से रुपयों से भरा थैला लूट लिया। अमित ने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। राहगीरों को आता देख बदमाश  थैला लेकर फरार हो गए।  
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुए लूट की सूचना से पुलिस मे हड़कंप मच गया।  एसपी देहात जगदीश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें