फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम

Fri, 05 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाल से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट के प्रयास में विफल होने पर थोक व्यापारी रोहित वितराणा पर हुए जानलेवा हमलेे के मामले में व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी से मिला।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने व्यापारी नेताओं से बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय मांगा, तो व्यापारियों ने उन्हें 36 घंटे का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 36 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन करेंगे। 

बुधवार की रात आठ बजे मोहल्ला मनिहारान निवासी चीनी, घी, तेल के थोक व्यापारी रोहित वितराणा को उस समय पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैश लूटने में विफल होने पर गोली मार दी थी, जब वे अपना प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे। गोली उनके बाएं हाथ की अंगुली पर लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल और वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद कस्बे के कारोबारी डरे हुए हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेहट कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही से मिला। व्यापारी नेताओं ने कहा कि असुरक्षा के इस माहौल में वे अपने कारोबार नहीं कर पाएंगें। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की जाए, वरना व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर बैठ जाएंगे।

इस पर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि उनके द्वारा बदमाशों की तलाश में कई टीमें बनाकर लगाई गई है। उन्हें 24 घंटे का समय चाहिए। व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी को 36 घंटे का समय दिया और कहा कि यदि 36 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन करेंगे। 

प्रतिनिधिमंडल में वशिष्ठ गुप्ता, अवनीश अग्रवाल, राकेश गाबा, मोहित जैन, सुधीर कर्णवाल, मोनू वितराणा, श्यामाल वितराणा, गोल्डी सेतिया, मुकंद लाल सेतिया, नवीन खुराना, मोनी कर्णवाल शामिल रहे।

बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शाकंभरी तिराहे से लेकर मैन बाजार तक कई स्थानों पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है। पिकेट पर तैनात सिपाही बाजार खुलने से बंद होने तक ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पीएसी भी बुलाई गई है। यदि व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान से घर या बैंक तक कैश ले जाना है, तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 
- अभिषेक सिरोही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, बेहट

विधायक ने जाना व्यापारी का हाल 
बेहट। बदमाशों की गोली से घायल हुए थोक व्यापारी रोहित वितराणा को बुधवार की देर रात जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक महावीर सिंह राणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व्यापारी की हाल जाना और उनसे घटना की जानकारी करने के बाद उन्हें देहरादून अस्पताल भिजवाया।

इसके बाद विधायक ने एसएसी से वार्ता कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि बेहट की दुस्साहसिक वारदात के बाद व्यापारी भयभीत है। रोजाना व्यापारियों पर लूटपाट के लिए हमले हो रहे है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें