फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पथराव प्रधान सहित तीन घायल

Tue, 20 Jun 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
पठानपुरा जंधेड़ी गांव में पथराव के बाद एक घर के आंगन में पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पठानपुरा जंधेड़ी गांव में सोमवार को आबादी की 12 बिस्सा जमीन पर स्वामित्व को लेकर वर्तमान एवं पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। इसमें वर्तमान प्रधान समेत उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सीओ एवं इंस्पेक्टर भारी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से दोे लोगाें को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव पठानपुरा जंधेड़ी में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान इंतजार पक्ष के लोगों में आबादी की 12 बिस्सा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। यह न्यायालय में विचाराधीन है।

सोमवार को पूर्व प्रधान पक्ष के लोग इस जमीन पर खड़े बांस काटने के लिए पहुंच गए। वर्तमान प्रधान और उनके पक्ष के लोगों को जब इसकी सूचना मिले तो वे मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों को मामले निपटारे तक बांस काटने से रोकना चाहा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने वर्तमान प्रधान और उनके लोगों पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


पथराव में प्रधान इंतजार, उनके पिता इलियास के अलावा शौकत घायल हो गए। पथराव की सूचना मिलते ही सीओ इंदु सिद्धार्थ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा फोर्स के साथ पहुंचे।

पुलिस को देखकर पूर्व प्रधान पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से इलियास और शौकत को रेेफर कर दिया गया। घायल ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर मिली है। मामला चुनाव रंजिश से जुड़ा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें