फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाॅक्टर दंपति से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के दो चिकित्सक दंपति से रंगदारी मांगने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में शहर के ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक्टिवा स्कूटर, तमंचा, कारतूस, चाकू एवं दारोगा अरविंद नैन से लूटी गई पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


शहर के चिकित्सक डाक्टर मोहन पांडेय एवं डाक्टर राजीव तिवारी से 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दोनों चिकित्सकों के यहां से निकाली गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराई।

उसके बाद आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस एवं सदर बाजार कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मल्हीपुर रोड से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों में मलकीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी आवास विकास, अंशुल निवासी राजोरी गार्डन तथा मनीष कौशिक निवासी मोहल्ला तकिया शामिल हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मलकीत सिंह उर्फ गोल्डी मास्टर माइंड है और एक अधिवक्ता की तकनीकी मामलों में विशेष सहयोग के बाद घटनाओं को अंजाम दिया।

एक्टिवा स्कूटर के द्वारा दोनों अस्पतालों में 20-20 लाख रुपये की रंगदारी का खत पहुंचाया। यह खत उन्होंने मोबाइल पर टाइप किया और सीधे प्रिंटर में चिप लगाकर प्रिंटआउट निकाला।

प्रिंटर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिससे पुलिस कंप्यूटर में ट्रेस नहीं कर सके। एसएसपी ने बताया कि रंगदारी का पत्र मिलने के बाद चिकित्सकों की सुुरक्षा में सादी वर्दी में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2016 को गोल्डी एवं इनके साथियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी का एक पत्र थाना जनकपुरी क्षेत्र के डाक्टर अवनीश सिंघल के नर्सिंगहोम पर भी डाला था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 27 अगस्त को खलासी लाइन चौकी इंचार्ज अरविंद नैन पर चाकू से हमला कर पिस्टल लूटी थी। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें