फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से भिड़ गईं महिला सराफ, जानिए फिर क्या हुआ

Fri, 15 Mar 2019 11:57 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर अस्पताल में घायल महिला सराफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में सराफ की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने दुकान मालिक महिला को चाकू से आतंकित कर लूट का प्रयास किया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया और चाकू को पकड़ लिया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। भागते हुए बदमाशों पर दुकान के कर्मचारी ने हमला भी किया। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग पौने नौ बजे मिशन कंपाउंड स्थित पन्ना ज्वैलर्स पर अंजू परमार पत्नी अश्वनी परमार बैठी हुई थी। अश्वनी कुछ देर पहले ही किसी काम से चले गए थे, जबकि अंजू दुकान के कर्मचारी के साथ सामान समेट कर दुकान को बंद कराने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर नकाबपोश दो युवक दुकान पर पहुंचे।

एक युवक ने चाकू निकाल लिया और महिला के पेट में चाकू लगाते हुए उससे दुकान में रखी नकदी एवं आभूषण निकालने के लिए कहा। लेकिन अंजू ने साहस दिखाते हुए हाथ से चाकू को पकड़ लिया और आरोपी से धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसी खींचतान में चाकू अंजू के पेट में लग गया और उसका हाथ भी कट गया।
विज्ञापन


चाकू लगने से घायल अंजू ने शोर मचा दिया। जिस पर बदमाश भागने लगे। इसी दौरान दुकान का कर्मचारी वहां पहुंचा और कुर्सी उठाकर एक आरोपी के सिर पर मार दी। जिससे आरोपी जमीन पर गिर पड़ा। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

कछ ही देर में भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। अंजू को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। इस मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कोई लूट नहीं की है। रंजिशन हमला किए जाने की आशंका नजर आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें