किशोरी से गैंगरेप करने के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में चाकू से आतंकित कर किशोरी से गैंगरेप करने के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपी अभी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
बता दें कि 9 नवंबर की शाम क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर कूड़ा डालने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ चाकू से आतंकित करते हुए दो युवकों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने उक्त दुष्कृत्य की वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली थी।
पीड़िता के परिजनों द्वारा पंचायत बुलाने से गुस्साए आरोपियों ने उक्त क्लिप को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। इसके बाद पीड़िता के भाई ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों हसन पुत्र अख्तर और सद्दाम पुत्र मतलूब एवं उनके चार परिजनों हारून, नाजिर, नाजिम, फिरोज के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप के दोनों आरोपी हसन और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है।