सहारनपुर के सरसावा में अंबाला रोड पर बुढ़िया के पुल के समीप सड़क किनारे युवती का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान छिपाने के लिये चेहरा जला दिया गया था।
हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त भी जा रही है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब राहगीरों ने पुलिस को अंबाला रोड पर सड़क किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बुढ़िया के पुल की ओट में एक युवती का शव पड़ा हुआ है, जिसके बदन पर एक भी कपड़ा नही है। युवती का चेहरा भी बुरी तरह जलाया गया था। संभवत: दुष्कर्म करने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया गया हो।
अंबाला रोड़ पर जिस जगह शव मिला, वहां हर समय ट्रैफिक रहता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे रात में शव में फेंक कर गए होंगे। एसआई संजय राणा ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है।
शरीर पर कहीं चोट का निशान नजर नहीं आया है, सिर्फ चेहरा जला हुआ है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। वास्तविक स्थिति का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।