फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सो रही महिला को गोली मारी

Wed, 17 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन
 संदिग्ध हालात में एक महिला को मंगलवार की तड़के गोली लग गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के गांव खटकाहेडी निवासी नौरतु की पत्नी शकुंतला देवी (55) सोमवार की रात अपने घर के आंगन में सो रही थी। मंगलवार तड़के चार बजे उसकी बहु सविता ने गोली चलने की आवाज पर बाहर आकर देखा तो उसकी सास लहूलुहान हालत में नीचे पड़ी थी। घटना का पता चलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है कि शकुंतला ने दरवाजे पर किसी की आहट सुनी हो और वह उठी हो जिसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी एके त्यागी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें