फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और मकान को खंगालकर लाखों ले गए चोर

Mon, 04 Dec 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चोरों द्वारा उखाड़ा गया शटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  चोरों ने दो जगह लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। मल्हीपुर रोड स्थित सेनेटरी शॉप का शटर उखाड़कर अंदर घुसे चोर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की तारें काट दी।
विज्ञापन


चोरी की गई बाइक कुछ ही दूरी पर मिली है। पेट्रोल खत्म होने की वजह से चोर बाइक छोड़ गए। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। उधर, डेरा इलाहीपुरा में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी मो. ईनाम ने बताया कि मल्हीपुर रोड पर वेस कॉम्पलेक्स में उसके भाई फैजान की सेनेटरी की शॉप है। शनिवार की रात उसका भाई दुकान बंद करके चला गया था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने शटर उखड़ा होने की जानकारी उन्हें दी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान गायब था। भाई की बाइक कुछ दूरी पर ही खड़ी मिली, जिसे पेट्रोल खत्म होने की वजह से चोर छोड़कर भाग गए। 

चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की तारें भी काट दी थी, लेकिन डीवीआर दुकान में लगा मिला, जिसकी वह फुटेज चेक करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली देहात में घटना की तहरीर दी गई है। 

उधर, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जैन कॉलेज रोड स्थित डेरा इलाहीपुरा में चोरों ने मोहसिन अहमद के मकान को खंगाल दिया। मोहसिन ने बताया कि शनिवार को वह घर पर ताला लगाकर बाहर चला गया था।

रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। घर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर सोने का एक गले का सैट, एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी, एक चांदी का गले का सैट, चार कंगन, चार लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए। मोहसिन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें